शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- रबी सीजन के बीच मिर्जापुर की दहेलिया सहकारी समिति में यूरिया खाद की कमी किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। पहले डीएपी न मिलने से किसान परेशान रहे और अब यूरिया की उपलब्धता न होने से बुवाई व खेत की देखरेख बाधित होने लगी है। कई किसान रोज़ समिति पहुंचते हैं, मगर खाली हाथ वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह संयोजक सुबोध कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सहकारी समिति के गोदाम पर बाहरी दबंग तत्वों का दबदबा है, जो भारी मात्रा में खाद उठाकर ले जाते हैं। वहीं जरूरतमंद किसान घंटों लाइन में लगकर भी खाद नहीं पा रहे और मजबूरन ब्लैक में महंगे दामों पर खाद खरीदने पर विवश हैं। एआर को-ऑपरेटिव के संज्ञान में मामला डालने पर भी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.