रुद्रपुर, मई 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। लालपुर क्षेत्र में एक गोदाम पर कब्जा करने और लाखों रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर-9 सीर गोटिया निवासी शफकत खां पुत्र इश्त्याक खां ने पुलिस को दी तहीर में बताया कि कच्ची खमरिया, लालपुर स्थित उनके गोदाम में लोहे पर निकिल पॉलिश करने का प्लांट लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च की दोपहर करीब दो बजे वह गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे। शाम करीब छह से सात बजे के बीच उन्हें अजहर पुत्र कमर खान निवासी बहेड़ी का फोन आया। फोन पर बताया गया कि सलीमुल्ला पुत्र करीमुल्ला, रिहान पुत्र सलीमुल्ला और राशिद पुत्र फकीर बख्श निवासी कच्ची खमरिया, लालपुर ने गोदाम के ताले तोड़कर अपने ताले ...