गढ़वा, अप्रैल 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी पंचायत में प्रस्तावित 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम के निर्माण में कुछ अतिक्रमणकारी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से लिखित शिकायत कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह गोदाम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उससे कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। गोदाम निर्माण के लिए जिस भूमि का प्रतिवेदन निर्गत किया गया था उसपर बबन भुइयां वैगरह के द्वारा अवैध कब्जा बनाए रखना चाहते हैं। वह निर्माण कार्य रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। विकास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.