आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़। शहर से सटे गोदाम घाट स्थित तामेश्वर मंदिर के आस-पास ग्रामीण सफाई कर्मियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को साफ-सफाई किये। इस दौरान घास और झाड़-झंखाड़ की कटाई के साथ ही तमसा नदी के अंदर से जलकुंभीर आदि को निकाला। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस साफ-सफाई अभियान में मुख्य रूप से ग्रामीण सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...