गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। हरदोई के संडीला स्थित श्रीगंगा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से अंग्रेजी शराब लेकर मसूरी क्षेत्र में यूनाइटेड स्प्रिट्स कंपनी के गोदाम जा रही गाड़ी को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने तिरपाल काटकर गाड़ी से लाखों रुपये की शराब चोरी कर ली। मसूरी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के मलिहाबाद दंदोखर खेड़ा खानपुर निवासी श्रीकांत ने छह जनवरी को मसूरी थाने में शिकायत की कि पांच जनवरी को वह हरदोई के संडीला स्थित श्रीगंगा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से शराब से लदी गाड़ी लेकर मसूरी क्षेत्र में स्थित यूनाइटेड स्प्रिट्स कंपनी के गोदाम पर पहुंचा। तड़के करीब चार बजे जब उसने गाड़ी की जांच की तो पीछे की ओर से तिरपाल कटी हुई मिली। अंदर देखने पर शराब की करीब 30 पेटियां गायब थीं, जिनकी कीमत लाखों रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.