शाहजहांपुर, मार्च 14 -- गोदाम की कुंडी काटकर चोर कई कुंतल बिजली का तार तथा अन्य सामान चुरा ले गए। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी। हिंदूपट्टी मोहल्ला निवासी राज दीपक शर्मा ने बताया कि वह बिजली विभाग में बिजली के खंभे आदि लगाने का काम ठेके पर करते हैं। उनकी फर्म जय मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी है। उन्होंने बताया कि हाईवे किनारे एलबीजेपी इंटर कॉलेज मैदान के निकट उन्होंने एक गोदाम बना रखा था जिसमें बिजली का तार तथा अन्य सामान रखा हुआ था। इसी गोदाम की कुंडी काटकर चोर लगभग 20 क्विंटल बिजली का तार, क्लैप तथा अन्य बिजली विभाग के उपकरण चुरा ले गए। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...