बिजनौर, अप्रैल 19 -- नांगल सोती। गांव शहजादपुर में गन्ना समिति के गोदाम का ताला तोड़कर डीएपी खाद के 27 कट्टे चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। नजीबाबाद गन्ना विकास समिति का गांव शहजादपुर में खाद का गोदाम है। शनिवार सुबह जब गोदाम इंचार्ज राजीव कुमार गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला जिसे देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर गन्ना समिति सचिव विजय शुक्ला भी गोदाम पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- गन्ना समिति में खाद की कालाबाजारी पर समिति कर्मचारी पर मुकदमा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.