बरेली, मार्च 21 -- कैंट में सदर बाजार स्थित एमईएस ठेकेदार के गोदाम का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। इस मामले में सदर बाजार निवासी ठेकेदार प्रशांत प्रजापति ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 14 मार्च की रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने उनके गोदाम का तालाकर सबमर्सिबल मोटर, सादा मोटर, ड्रिल मशीन, हार्डवेयर का सामान, लोहे के औजार, कील, एंगल, कटर मशीन और तार सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन गोदाम खोलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...