बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने गोदाम का ताला तोड़कर सामान उठा ले जाने, मारपीट और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कटरा निवासी तजरून पत्नी मेराजुद्दीन का आरोप है कि मकान में बने गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखा पेंटिंग का सारा सामान व अन्य सामान उठा ले गए। उनकी बेटी ने मना किया तो अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर थाने के घुइसापुर निवासी मुख्तार, रसीद, परवीन बानो, आयशा, समीर, शकीला, यासमीन और शेबू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.