कन्नौज, मार्च 27 -- कन्नौज। चैत्र नवरात्रि की नवमी के अवसर पर ठठिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैथाना के गढ़िया गांव के बाहर स्थित प्राचीन गोदामाई मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार, गोदामाई मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि पहले यहां घना जंगल हुआ करता था, जहां कोई जाने की हिम्मत नहीं करता था। चरवाहों को जंगल के बीच यह मंदिर दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने इसे 'वन देवी' के रूप में पूजना शुरू किया। मंदिर की खासियत यह है कि जिस पेड़ के नीचे मन्दिर है वो पेड़ आसपास कहीं भी नहीं है और वो पेड़ आज भी मौजूद है। मन्दिर के निर्माण में ईंट, सीमेंट या प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.