कानपुर, फरवरी 4 -- गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फिल्म गोदान के प्रचार प्रचार में भाजपा का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहयोग करेगा। निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने इसका निर्माण आरएसएस से जुड़े संगठनों और शिवालय पशु कल्याण केंद्र के सहयोग से किया है। यह फिल्म सुरभि नामक एक वैज्ञानिक की कहानी है, जो पंचगव्य पर आधारित चिकित्सा और गो माता के महत्व को बताती है। छह फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस फिल्म को लॉच कराएंगे। फिल्म का लेकर बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गो सेवा प्रमुख नवल, विनोद और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रकोष्ठों के प्रभारी ओमप्रकाश और भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.