घाटशिला, जुलाई 28 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कालियाम गांव तथा अप रेलवे लाइन से सटे गोदराशोल गांव में विगत रात्रि 20 हाथियों के एक दल ने जमकर गदर मचाया।‌ कालियाम में एक हाथी ने अनिल महतो 60 की जान ले ली। वहीं कई घरों को तोड़ा और खेतों में धान के बिचड़े और सब्जी की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचाया। इससे पहले हाथियों ने गोदराशोल में भी जमकर उपद्रव मचाया। हाथियों का यह दल राजाबासा जंगल से निकल कर पहले अप रेलवे लाइन से सटे गोदराशोल गांव पहुंचा। गांव में अप रेल लाइन से सटे खेतों में धान के बिचड़े और सब्जी की फसलों को खाकर और पैरों से रौंद कर तहस- नहस कर दिया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया में हाथियों के हमले से मौत का सिलसिला जारी हाथियों ने गांव के अशोक नायक, प्रफुल्ल नायक, सुभाष ना...