गढ़वा, मार्च 30 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के अंतर्गत कई चापाकल और जल मीनार खराब पड़े हुए हैं। गोदरमाना में दुर्गा मंदिर के पास का चापाकल और स्वर्गीय दुखी साव के घर के पास का चापाकल पिछले 6 माह से बंद पड़ा हुआ है। स्वर्गीय दुखी के घर के पास का चापाकल खराब हो जाने से आसपास के लोगों को हर दिन को 100 से 200 मीटर दूरी पर स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है। मंदिर के पंडित अविनाश शुक्ल शास्त्री ने बताया मंदिर का चापाकल विगत 6 महीना से बंद पड़ा हुआ है।भक्त लोग आते हैं जिन्हें हाथ पैर धोने और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। चापाकल खराब हो जाने से बहुत परेशानी हो रही है। चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया की चुटिया पंचायत में नये और पुराने मिलाकर करीब 150 चापाकल और 20 जल मीनार हैं। उनम...