बेगुसराय, मई 14 -- मटिहानी। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदरगावां में बुधवार को विद्यालय के प्रवेश मार्ग पर स्मृतिशेष सिया देवी एवं स्मृतिशेष हरिमोहन प्रसाद सिंह की पावन स्मृति में निर्मित दादी मां स्मृति द्वार का उद्घाटन डीईओ मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के भूमिदाता रामबालक प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी बागेश्वरी देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। विद्यालय सभागार में समारोह में पूर्व विधायक राजेन्द्र राजन ने कहा कि रामबालक बाबू का योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने करोड़ों की जमीन विद्यालय निर्माण हेतु दान कर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। डीइ्रओ ने विद्यालय की आवश्यकताओं को हरसंभव पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर शिक्षक राम बहादुर यादव, एचएम शशि रंजन कुमार, प्रभारी एचएम रूपम कुमारी, विष्णुदेव कुंवर, पवन...