बेगुसराय, मार्च 24 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गोदरगामा स्थित देवी वैदेही सभागार में दो दिवसीय एकल चित्रकला प्रदर्शनी, कविता और कला का संगम का शुभारंभ बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर आनंद मंडपम में आयोजित समारोह में उन्होंने प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन कर युवा कलाकार निगम कुमारी की कलाकृतियों का अवलोकन किया। उद्घाटन के दौरान सिद्दीकी ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि कला और कविता का यह संगम समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कलाकार निगम कुमारी के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके चित्रों में मिथिला की समृद्ध परंपरा और आधुनिक संवेदनाओं का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। प्रदर्शनी की मुख्य विशेषता पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग को आधुनिक पोर्ट्रेट शैली के साथ जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.