मैनपुरी, फरवरी 13 -- एलाऊ। शादी का झांसा देकर रुपये और सामान हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। लड़की पक्ष ने लड़की की शादी अब अन्य स्थान दूसरे युवक के साथ तय कर दी है। युवक ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। बुलंदशहर के देवीपुरा प्रथम गली नंबर-2 निवासी गौतम कुमार पुत्र रामनिवास ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका रिश्ता एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजनपुर में तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद 20 जुलाई 2024 को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। जिसमें लड़की पक्ष को सोने-चांदी के आभूषण, नकद 15 हजार रुपये सहित अन्य उपहार दिए गए। इसके अलावा कपड़े, फल-मिठाई व अन्य कार्यक्रमों में करीब 50 हजार रुपये खर्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.