कोडरमा, अप्रैल 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। गोदखर स्थित विद्युत उपकेंद्र में बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई, जहां 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इस घटना के बाद तिलोकरी, जयनगर और पत्थलडीहा फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से हजारों घर अंधेरे में डूब गए हैं। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति, छोटे व्यवसाय, दुकानदारों और आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने के कारण जिन घरों में इन्वर्टर लगे हैं, वे भी कुछ ही घंटों में बंद हो गए। यह भी पढ़ें- बिजली और पेयजल की असुविधा को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सख्त, महाप्रबंधक को लिखा पत्र विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह भी बेहद कम ...