प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा और पट्टी ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह ने सोमवार को बेलखरनाथ धाम के दो गोताखोरों को सेफ्टी किट दिया। एसडीएम ने बताया कि सई नदी में किसी तरह के जोखिम से बचने के लिए गोताखोरों के लिए सेफ्टी किट बेहद अनिवार्य व बचाव में फायदेमंद साबित होता है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडे ने कहा कि काफी समय से इस सेफ्टी किट की मांग स्थानीय गोताखोरों की ओर से की जा रही थी। इस दौरान तहसीलदार पट्टी पवन सिंह, अरुण सिंह, बद्रीनाथ गिरी, विश्वनाथ गिरी, केशव सिंह, उदय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...