बुलंदशहर, मई 25 -- नरौरा। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर राजघाट गंगा तट पर गोताखोरों और नाव चालकों को लाइफ जैकेट वितरित कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। नाविको पर सुरक्षा जैकेट होने से गंगा में नौका विहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जा सकेगी। गंगा दशहरा से एक दिन पहले रविवार शाम डिबाई विधायक के भाई केसरी सिंह और ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने राजघाट गंगा तट के करीब 50 गोताखोर और नाविकों को सुरक्षा जैकेट प्रदान की। केसरी सिंह ने गंगा स्नान पर्व पर गोताखोरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।दुर्घटनाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- मनिहारी में आज शाम छह बजे गंगा महाआरती का आयोजन आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों के पास आवश्यक सुरक्ष...