गोतस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर, मई 22 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने सबरहद गांव के समीप से मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को भोर में एक शातिर गोतस्कर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया।सबरहद गांव से बारादरी श्मशान घाट के समीप कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय व हमराहियों संग चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बकुची गांव निवासी मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद इस्माइल जो कि एक शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- शराब और गोवध मामले में दो थानों के सात पर गैंगस्टर पकड़े गए आरोपित पर आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.