गोतस्कर के घर पर नोटिस चस्पा
इटावा औरैया, जुलाई 22 -- बसरेहर। गोवध और पुलिस मुठभेड़ समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी वसीम खां के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार फरार रहने पर सिविल कोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार वसीम खां पुत्र जफरूद्दीन, निवासी दीनदार पट्टी, गांव रीठट, थाना पिनगंवा, जनपद नूंह हरियाणा थाना चौबिया में वांछित है। उसके खिलाफ गोवध निवारण पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.