बरेली, दिसम्बर 1 -- बिशारतगंज थाना क्षेत्र में केला फैक्ट्री के पास 10 दिन पहले खेत में काटा था गोवंश बिशारतगंज/आंवला। दस दिन पहले एक खेत में गोवंश काटने के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीनों गोतस्करों को गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से तमंचे, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए। 20 नवंबर को बिशारतगंज थाना क्षेत्र में केला फैक्ट्री के पास एक किसान के खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। यहां गोवंश को काटकर फेंका गया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था। एसपी से भी मिलकर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की थी। सीओ और एसएसपी ने सर्विलांस समेत तीन टीमों को घटना के खुलासे में लगाया था। रविवार शाम उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिपाहियों के साथ गश्त पर थे तभी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.