गोंडा, मार्च 8 -- गोण्डा, संवाददाता। सहालग और रमजान के मद्देनजर चौक बाजार में इन दिनों ग्राहकों की आमदरफ्त काफी बढ़ गई। बाजार में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों के प्रवेश से रविवार को जाम लग गया। पूरे दिन जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा है। भरत मिलाप चौराहे और वीर अब्दुल हमीद चौराहे से चार पहिया वाहन बाजार में प्रवेश करते है। साथ ही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुकानदारों का अतिक्रमण भी जाम लगने की प्रमुख वजह है। पूरे बाजार में सिर्फ होमगार्ड के सहारे ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जा रही है। एकता तिराहे पर पुलिस पिकेट जरूर मौजूद रहती है। रविवार को चौक बाजार और फैजाबाद रोड पर दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर पर जाम लगता रहा। दिनभर जाम में फंसकर ग्राहक परेशान होते रहे। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.