गोंडा, फरवरी 3 -- वजीरगंज। ब्लाक में मंगलवार को समूह की महिलाओं की बैठक हुई। एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार ने समूह गठन को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, जीरो पावर्टी, ई बुक कीपर, आवास लाभार्थी और पंजीकृत मजदूरों के परिवार की महिलाओं को समूह में जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर संगीता सिंह, सपना, रंजना सिंह, काजल, विमला, प्रतिमा, पूनम, मीरा, सुनीता ओझा, सहित अन्य समूह की महिलाए शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...