गोंडा, फरवरी 3 -- गोंडा। इस रूट से होकर जाने वाली 12521 राप्ती सागर एक्सप्रेस मे सफ़र कर रहा एक यात्री घायल हो गया। ट्रेन बरौनी से एर्नाकुलम जा रही थी। इस ट्रेन के बी फोर में 32 नंबर बर्थ पर जसवीर सफर कर रहे थे। इनके घायल होने की सूचना साथ में चल रहे यात्रियों ने रेल कर्मियों को दिया। इसके अलावा समस्तीपुर से एर्नाकुलम का सफर कर रहे दीपक कुमार की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जो एस दो के 73 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे थे। रेलवे के उपमंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों का इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.