गोंडा, मार्च 14 -- छपिया, संवाददाता। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्राची शेखर सोनी को शिक्षकों ने सम्मानित किया। शिक्षक की बेटी के यूपीएससी परीक्षा में 680 वां स्थान प्राप्त करने पर साथियों में हर्ष है। शनिवार को शिक्षक दल ने कृष्ण कुमार सोनी के घर शिक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, पंकज मिश्रा ने मेधावी प्राची सोनी को फूल माला, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। शिक्षकों के कहा कि यह पल अत्यंत हर्ष और गौरवपूर्ण है। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ​प्राची की इस ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प का नतीजा है ।​ एक शिक्षक समाज की नींव रखता है, जब उसी की संतान देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में चुनी जाती है, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। प्राची की यह सफलता दर्शाती है कि सही म...