गोण्डा में लगेगी पेंशन अदालत
श्रावस्ती, जून 29 -- श्रावस्ती। 14 जुलाई गोण्डा सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि जिले के सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों तथा मृत राजकीय सेवकों के परिवार के लोगों के लाभों से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए 14 जुलाई को आयुक्त सभागार गोण्डा में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मंडल करेंगे। पेंशन अदालत से सम्बन्धित वादपत्र प्रत्यावेदन का प्रारूप कोषागार श्रावस्ती में उपलब्ध है यदि पेंशन से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या है तो प्रारूप कोषागार से प्राप्त कर वादपत्र चार जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.