गोंडा, मार्च 14 -- गोण्डा। बेलसर क्षेत्र के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत स्थित अथरिस फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीईओ कुलदीप मिश्रा ने किसानों को मिट्टी की जांच कराने, उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने तथा फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से उत्पादन और आय दोनों बढ़ती हैं। गोष्ठी में मनीष तिवारी, संजय उपाध्याय, संदीप पांडेय, मुकेश शुक्ला सहित कई किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.