गोंडा, फरवरी 18 -- गोंडा। बुधवार को अभियोजन कार्यालय में डीबीए के आठवीं बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी व महामंत्री सुनील कुमार पांडेय के साथ सीबीए के विजय प्रकाश त्रिपाठी तथा महामंत्री गौरीशंकर चतुर्वेदी का अभियोजन के वकीलों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर डीजीसी क्रिमिनल बसंत शुक्ला, मंडलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश त्रिपाठी, एडीजीसी अमित पाठक, मनमोहन मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, आनंद राज सिंह, अशोक कुमार सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, अवनीश धर दूबे, अभिनव चतुर्वेदी, विनय कुमार सिंह, अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...