गोंडा, मार्च 8 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले में आयोजित होगी। इसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो दिन की चार पालियों में 19,000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। हर परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर सेक्टर के साथ एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षकों की तै...