गोंडा, मार्च 16 -- वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के झिलाही मार्ग पर जमलापुर के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक युवक सचिन (22) की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों महिलाओं का मेडिकल कॉलेज गोंडा में इलाज हो रहा। बताया जा रहा है कि सचिन अपनी बुआ की राजवंती को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी से वापस आ था। इसी बीच जमलापुर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सचिन की मौत हो गई, जबकि राजवंती और दूसरी बाइक पर सवार महिला शीला घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज गोण्डा रेफर किया गया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.