गोंडा, मार्च 14 -- गोंडा संवाददाता। झील और तालाब के पानी से खेत की सिंचाई व्यवस्था आसान होगी। इसके लिए उनमें विभाग की तरफ से सुधार किया जाएगा। जिससे बरसात का पानी एकत्रित होकर लंबे समय तक खेत की सिंचाई के लिए उपलब्ध रहे। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन के निर्देश के बाद जिले में तेजी से सर्वे के कार्य किया जा रहा हैं। खेतों की सिंचाई को आसान बनाने के लिए तालाब और झील को सुधारने की पहल शुरू कर दी गई है। अभियंताओं का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के जरिए तालाबों और झील में सुधार किया जाएगा। जिससे बरसात का पानी एकत्रित होकर लंबे समय तक किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सके। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। कुछ महीने पहले से इसका सर्वे किया गया था। तरबगंज क्षेत्र में कई तालाबों का सर्वे करने के उपरांत रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें एक तालाब का चयन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.