गोंडा, फरवरी 23 -- मेहनौन, संवाददाता। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर इटियाथोक स्थित जर्जर एवं संकरे बिसुही पुल के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत की ओर आंदोलन जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को एनएच अयोध्या डिवीजन के अधिशासी अभियन्ता एसके मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने बिसुही पुल के दोनों ओर की नाप-जोख की। साथ ही पुल निर्माण के दौरान वाहनों के वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी चर्चा की। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता करीब कई दिनों से हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। साथ ही उन्होंने जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भी भेजा था। आंदोलन के 17वें दिन एनएच विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। अधिशासी अभियन्ता एसके मिश्रा ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.