गोण्डा के ध्यानार्थ : नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, दत्तक गृह गोण्डा भेजा
सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। इटवा क्षेत्र में पांच दिन पूर्व मिली अज्ञात नवजात बालिका को चिकित्सकीय देखभाल के बाद नया ठिकाना मिल गया है। जन्म के तुरंत बाद असहाय अवस्था में मिली इस बच्ची को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका समुचित उपचार किया गया। स्वस्थ होने पर उसे दत्तक गृह गोण्डा भेज दिया गया।पांच दिन तक चले उपचार के दौरान नवजात की स्थिति में लगातार सुधार होता गया। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक सुनील उपाध्याय और सुपरवाइजर नाजिया अजीज खान के साथ बच्ची को गोण्डा स्थित दत्तक गृह भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.