गोंडा, फरवरी 3 -- टिकरी। क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडे ने मंगलवार को कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर फार्म भरवाने की प्रगति की जानकारी ली और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने हरिबंशपुर गांव के बूथ संख्या 323 और 324 पर पहुंचकर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भरवाए। डॉ. ममता पांडे ने कहा कि समय पर एसआईआर फार्म भरवाना जरूरी है, ताकि सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और उन्हें मतदान का अधिकार मिल सके। इस मौके पर बीएलओ आनंद सिंह, अनुज विश्वकर्मा, पूनम चतुर्वेदी, शशांक चतुर्वेदी, राम बहादुर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...