गोंडा, मार्च 14 -- गोण्डा, संवाददाता। जनपद में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 370 बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश मिल सका है और 37 बच्चों को सीटें खाली न होने के कारण मायूस होना पड़ा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के लिए कुल 1003 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के दौरान 596 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 407 आवेदन सही पाए गए। आरटीई के तहत आवेदन के लिए कुल तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। पहला चरण दो फरवरी से 16 फरवरी तक चला था। इसमें 442 छात्र-छात्राओं को सीट आवंटित की जा चुकी है। डीसी सामुदायिक सहभागिता प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि कुल तीन चरणों में निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई अंतर्गत चिन्हित करीब विद्यालयों में 25 फीसदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.