गोण्डा: रमजान के आख़िरी जुमे नमाज अकीदत से अदा की गई
लखनऊ, मार्च 13 -- मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। पवित्र रमजान माह के आख़िरी जुमे 'अलविदा' की नमाज इटियाथोक क्षेत्र की मस्जिदों में शुक्रवार को पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर सुबह से ही रोज़ेदारों और नमाजियों की भीड़ मस्जिदों की ओर उमड़ने लगी। अलविदा जुमे की नमाज को इस्लाम में विशेष महत्व और फजीलत दी गई है। जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना अब्दुल अहद चौधरी ने कहा कि रमजान के इस आख़िरी जुमे की नमाज अदा करने से अल्लाह की खास रहमत और बरकत हासिल होती है। इस दिन रोज़ेदार अधिक से अधिक इबादत, तिलावत और दुआ में मशगूल रहते हैं। उन्होंने जकात और फितरे के महत्व के बारे में भी बताया साथ ही रोज़े की अहमियत और इंसानियत, भाईचारे व जरूरतमंदों की मदद करने का भी संदेश दिया। नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बना रहे इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.