लखनऊ, मार्च 19 -- राजधानी को गोण्डा, बहराइच और नेपाल तक से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बने संजय सेतु की मरम्मत मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने कहा है कि उक्त पुल अनिश्चित स्थिति में है। इसकी मरम्मत के संबंध में यह कोर्ट सुनवाई कर रही है। बावजूद इसके गोण्डा, बाराबंकी व बहराइच के जिलाधिकारियों ने सरकारी वकील को कोई निर्देश नहीं दिया है। न्यायालय ने कहा है कि अगली सुनवायी तक या तो समुचित जानकारी उपलब्ध करायी जाय अथवा तीनों जिलाधिकारी कोर्ट के समक्ष उपस्थित हों। मामले की अगली सुनवायी अप्रैल को होगी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने आशीष कुमार सिंह की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवायी करते हुए दिया है। याचिका में घाघरा नदी पर बने संजय सेतु के मरम्मत की मांग की गई ह...