किशनगंज, फरवरी 4 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या 2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक किशन कुमार ऋषिदेव, पिता पंचानंद ऋषिदेव अपने नाना के घर गोढिया हाट के निकट गांव में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, किशन कुमार सोमवार से ही लापता था। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। मंगलवार को गोढिया हाट गांव में ही स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और खून से सिर लथपथ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.