रांची, मार्च 24 -- रांची। गोड्डा जिले में चल रही होमगार्ड बहाली मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश दिया कि पूर्ण सुनवाई होने तक बहाली का फाइनल रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाएगा। सिकंदर मुर्मू नामक शख्स ने जिले में चल रही होमगार्ड बहाली के विरुद्ध याचिका दायर की है। मामले में प्रतिवादियों को प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...