गोड्डा, अगस्त 9 -- पूर्व रेलवे मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर-गोड्डा रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। गोड्डा पहुंचने पर उन्होंने रेलवे स्टेशन, कोचिंग डिपो, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों सहित यात्री सुविधा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बजट के अनुसार सुरक्षा से जुड़े कार्यों, रेल परिसंपत्तियों के रखरखाव तथा गोड्डा में चल रही विकास परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति को देखना है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोड्डा सहित आसपास के स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों ...