गोड्डा स्टेशन पर विकसित होगा आधुनिक कोचिंग डिपो
गोड्डा, जून 12 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन गोड्डा पर आधुनिक कोचिंग डिपो विकसित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में चल रही इस परियोजना के प्रथम चरण में 600 मीटर लंबी पिट लाइन और 600 मीटर लंबी स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कोचों की मरम्मत के लिए 60x15 मीटर का सिक लाइन शेड, सर्विस रूम, सीवाईएम कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र, कंप्रेसर कक्ष तथा 50 किलोलीटर क्षमता की जल टंकी भी बनाई जा रही है। करीब 49 करोड़ रुपये की इस परियोजना से गोड्डा स्टेशन की अनुरक्षण क्षमता बढ़ेगी और रेलवे परिचालन अधिक सुगम व प्रभावी होगा। यह भी पढ़ें- नावाडीह स्टेशन पर गोड्डा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.