गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचे हृदय रोग विशेषज्ञ, 30 मरीजों की जांच
गोड्डा, मई 21 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल गोड्डा में बुधवार 20 मई को आयोजित निशुल्क कार्डियक ओपीडी में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ निकेत अरोड़ा, कंसल्टेंट कार्डियक थोरेसिक सर्जन ने करीब 30 मरीजों की जांच की। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग हृदय संबंधी जांच कराने पहुंचे। डॉक्टर ने मरीजों की समस्या सुनकर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन अनियमित होना, हार्ट फेलियर तथा हार्ट अटैक के बाद परेशानी वाले मरीज पहुंचे। जांच के दौरान दो गंभीर हार्ट मरीजों को देखने के लिए डॉ निकेत अरोड़ा आईसीयू पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ तारा शंकर झा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिलेवासियों को अपने क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.