गोड्डा, जनवरी 7 -- गोड्डा। गोड्डा शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा छोटे ट्रैक्टर की ट्रॉली वाले डस्टबिन लगाए गए हैं। इस पहल से कचरा संग्रहण और उसके निष्पादन की प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में इन ट्रॉली डस्टबिन को चिन्हित स्थानों पर स्थापित किया गया है। जहां रोजाना अधिक मात्रा में कचरा निकलता है। नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे शहर में कुल 10 ट्रॉली डस्टबिन लगाए गए हैं। इन डस्टबिन की खास बात यह है कि इनमें एकत्र कचरे को सीधे वाहन के माध्यम से कचरा निष्पादन स्थल तक ले जाया जा सकता है। जिससे बीच में कचरा फैलने की समस्या कम होगी। इससे सफाईकर्मियों को भी सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी। इस नई व्यवस्था से शहर के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.