गोड्डा व महगामा में पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी, किल्लत की आशंका से बढ़ी भीड़
गोड्डा, मई 14 -- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव व युद्ध के बीच देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों ने आम लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर अब गोड्डा जिले में भी देखने को मिल रहा है। गोड्डा नगर क्षेत्र के साथ साथ महगामा अनुमंडल में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया है, जिससे कई स्थानों पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई है। सुबह से ही शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दिन चढ़ने के साथ और भी बढ़ती चली गईं। बाइक, कार, ऑटो सहित हर प्रकार के वाहन चालकों की भीड़ पंपों पर देखी गई। कई लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने के साथ साथ अतिरिक्त पेट्रोल डीजल स्टॉक करने के उद्देश्य से गैलन, बोतल और अन्य कंटेनर लेकर भी पहुंचे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जिले के कई पेट्रोल पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.