गोड्डा, अप्रैल 4 -- गोड्डा नगर पंचायत वार्ड संख्या 16 स्थित रहमत नगर असंबानी में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में नाला बना हुआ है, लेकिन उस पर ढक्कन नहीं लगाए जाने से गंदगी और बदबू फैली रहती है, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले में पक्की सड़क का अभाव है, जिसके कारण आवागमन में दिक्कत होती है। कच्चे और कीचड़युक्त रास्तों की वजह से वाहन अंदर तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में स्थानीय निवासी अपनी ई-रिक्शा और टोटो मुख्य सड़क पर ही खड़ा करते हैं और वहां से घर तक का सामान सिर और कंधों पर उठाकर ले जाने को मजबूर हैं।दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे राशन, गैस सिलेंडर आदि लाने में लोगों को अतिरिक्त परेशानी होती है। वहीं, बीमारी या आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहन मोहल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.