गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 व 27 सितंबर को रहेगी रद्द
जामताड़ा, जुलाई 22 -- आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-प्रधानखंटा रेलखंड स्थित मुगमा स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य होना है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के मद्देनजर 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के निरस्तीकरण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पहले यह ट्रेन 23 और 25 सितंबर 2026 को निरस्त रहने वाली थी। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 सितंबर (शुक्रवार) एवं 27 सितंबर (रविवार) 2026 को निरस्त रहेगी। उन्होने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। साथ ही इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.