गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर पकड़ाया, जुर्माना
धनबाद, मई 15 -- गोड्डा से रांची आ रही ट्रेन में फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को पकड़ा गया। धनबाद के टीटीआई जॉर्ज बारला की सतर्कता से आरोपी को पकड़ कर उससे जुर्माना वसूला गया। 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान बी-1 कोच की बर्थ संख्या पांच पर एक बेटिकट यात्री सफर करते पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नागमणि शर्मा बताया। उसने बताया कि वह पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में विजिलेंस इंस्पेक्टर है। टीटीआई को शक हुआ तो उन्होंने अपने साथियों से कथित इंस्पेक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्हें पता चला कि इस नाम के कोई भी विजिलेंस इंस्पेक्टर ईसीआर में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1140 यात्री पकड़े गए, 7.40 लाख रुपये जुर्माना इसके बाद टीटीआई ने यात्री से आईकार्ड मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। कानूनी कार्रवाई की चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.