गोड्डा में 50 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल बनकर तैयार, हैंडओवर की तैयारी
गोड्डा, मई 31 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा वासियों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत पुराने समाहरणालय परिसर में 23.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित इस अस्पताल को आगामी 22 जून तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किए जाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल में ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक आईसीयू, डायलेसिस यूनिट, लैब, दवा केंद्र, लिफ्ट, एसी, पार्किंग तथा फायर सेफ्टी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लगभग 13 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बने इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लैब, आइसोलेशन वार्ड, नर्स रूम एवं परीक्षण कक्ष बनाए गए हैं।अस्पताल की विशेषताएँ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.