गोड्डा, अप्रैल 29 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। बीते पांच वर्षों में गोड्डा शहर का तेजी विस्तार हो रहा है। रेलवे संपर्क, सड़कों के जाल और बाजार के फैलाव ने शहर के विकास को नई रफ्तार दी है। शहरी इलाके में 10 प्रतिशत से अधिक आबादी का इजाफा हुआ है, जबकि संसाधन अब भी पुराने स्तर पर ही बने हुए हैं। शहर की भौगोलिक सीमा भी तेजी से बढ़ी है। भागलपुर रोड पर जहां पहले आबादी रामनगर तक सीमित थी, वहीं अब सिकटिया तक रिहायसी इलाका हो चुका है। पीरपैंती रोड पर पहले कझिया नदी तक आबादी थी। अब आगे बढ़कर आबादी दोमुही चौक तक रिहायसी इलाका और बाजार पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के कई मुहल्लों में भूगर्भ जल स्रोत गया पाताल में- पेज-3 लीड इसी तरह पाकुड़ रोड पर सरकंडा चौक से आगे तियोडीह तक घनी आबादी बस गई है। शहर के अंदर भी गंगटा, फासिया डांगाल, नगर भवन के पास, असं...